फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी ने किया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। आम आदमी पार्टी ने देवरिया में नारी संरक्षण गृह में महिलाओं और बच्चियों के साथ किए जा रहे शारीरिक शोषण के खिलाफ पार्टी कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही कचहरी तक जुलूस निकालकर मामले की निंदा की। इस दौरान कार्यक्रम के जिलासचिव मो. हैदर खान ने कहा कि एक संस्थान का लाइसेंस निरस्त होने के बाद भी उसमें महिलाओं का उत्पीडन किया जा रहा था जो निंदनीय है। संगठन के संयोजक सोम वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है। केवल झूठ बोलकर जनता को गुमराह कर रही है। इसका जवाब जनता चुनाव में देगी। अमन यादव, भैयालाल सरोज, राजेश यादव, राजेंद्र सिंह, हिंच नारायण, नजर अब्बास, राजेश अस्थाना, अनुरागमणि त्रिपाठी, राकेश चतुर्वेदी, कौशल कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें