फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुसूचित जाति के लाभार्थियों को लाभान्वित करें बैंक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। अध्यक्ष अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लि. डा. लालजी प्रसाद निर्मल ने बुधवार को निरीक्षण भवन में अधिकारियों के साथ बैठक की निगम के योजनाओं की समीक्षा किया। उन्होंने बैंक अधिकारियों से कहा कि अनुसूचित जाति के लाभार्थियों को बैंक लाभान्वित करें।
कम वसूली पाए जाने पर उन्होंने निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वसूली कार्यो में तेजी लाए । जिनके क्षेत्र की वसूली कम है। उन्हें नोटिस जारी करें। उन्होंने सहायक प्रबन्धक आरपी. यादव को निर्देशित किया कि बैंकों में अनुदान आदि की पत्रावलियों को शीघ्र प्रेषित करें। इस अवसर पर निगम के कार्मिक ज्ञान प्रकाश सिंह, प्रवीण चन्देल, आरके सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


दलित बस्तियों में क्यों नहीं जाती मायावती
जौनपुर। अनुसूचित जाति , वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष डॉ लालजी प्रसाद निर्मल ने बुधवार को कहा कि जब जब दलित पिटता है, तब तब बसपा का वोट बढ़ता है। यह विचार बसपा की सुप्रीमो मायावती का है। इसीलिए दलितों पर हुए किसी भी अत्याचार पर उनसे मिलने दलित बस्तियों में वो आज तक मायावती नहीं गई।
श्री निर्मल भारतीय जनता पार्टी द्वारा कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में आयोजित अपने अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मायावती, बाबा साहब भीमराव रामजी अंबेडकर की जाति विहीन समाज की कल्पना को दर किनार कर पूरी तरह दलित समाज को भी उनके उपजातियों में बाँट कर देखती है। वो स्वयं अपने कद को डॉ अंबेडकर से बड़ा दिखाना चाहती है। जिसका जीता जागता प्रमाण अंबेडकर पार्क में लगी उनकी प्रतिमा है। जो बाबा साहब की प्रतिमा से लगभग 10 फुट बड़ी है। डॉ निर्मल ने कहा कि आज डॉ भीमराव अम्बेडकर के विचारों को पूरी तरह से स्वीकार कर और उनके बताये हुए रास्ते पर चलने वाली एकमात्र राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी है।
अभिनन्दन समारोह की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय ने दलितों के आर्थिक उत्थान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किये गए कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि गरीबों के उत्थान के लिए स्टार्टअप, स्टैंडअप इडिया, मुद्रा बैंक योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना आदि माध्यम से गरीबों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने का प्रयास किया है।
विज्ञापन

अनुसूचित मोर्चे के प्रदेश उपाध्यक्ष बांके लाल सोनकर ने आये हुए अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि मायावती दलितों की हितैषी नहीं है। जिसका प्रमाण अनुसूचित आयोग के अध्यक्ष पद पर गैर दलित का चयन किया गया था। समारोह में अनीता रावत , दिग्विजय सिंह गिहार, मेहीलाल गौतम ने अतिथियों को अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर नन्दलाल सरोज , राम सूरत सरोज , मेहीलाल गौतम, प्रदीप प्रधान पासी, विजय प्रताप बिन्द, राजेश गौतम , महामंत्री संदीप तिवारी, पुष्पराज सिंह, विनय सिंह, सुनील सिंह, सुशील मिश्रा, राम सिंह मौर्य, मनोज दुबे, अतुल कुमार पाण्डेय संदीप सरोज, विजय कुमार पटेल, चन्द्र शेखर सरोज,थ सतीश गौड़, राकेश विश्वकर्मा, सरस गौड़, सुनील गुप्ता, आनंद निषाद, उधोश्याम , चिंतामणि, बेचू कटियार, कुमार गौरव सोनकर, बबलू सोनकर मौजूद रहे। संचालन महामंत्री डॉ अजय कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें