फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर नहीं बदलने से ग्रामीण व व्यापारी खफा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बदलापुर / घनश्यामपुर । बदलापुर थाना के पास लगा 400 केवीए का ट्रांसफार्मर छह दिन बीत जाने के बाद भी नहीं बदला गया । शिकायत के बावजूद ट्रांसफार्मर बदलने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। उन्होंने शीघ्र ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर सड़क पर उतरने की चेतावनी दी है। यह चेतावनी पंचधाम मन्दिर पर बुधवार को हुई बैठक में व्यापारियों ने दी।
विज्ञापन

व्यापारियों ने कहा कि अधिकारियों की लापरवाही के चलते आधे कस्बे के लोग जलालत झेल रहे हैं। बिजली-पानी के लिए लोग इधर-उधर विवश हो रहे हैं। ट्रांसफार्मर शुक्रवार की शाम अचानक धूं-धूं कर जल गया था। जिससे कस्बे का आधा हिस्सा बिजली से महरुम हो गया है। उमस भरी गर्मी से जहां लोग बेहाल हैं। वहीं पीने के पानी का संकट भी मड़राने लगा है।बिजली आश्रित सारे कार्य ठप हो गये है। विभाग द्वारा रविवार को दूसरा ट्रांसफार्मर लगाया गया। लेकिन चार्ज होने के बाद जैसे ही सप्लाई दी गई। वैसे ही वह भी धूं-धूं कर जल गया। छह दिन बीतने पर भी ट्रांसफार्मर न बदले जाने से लोंगो का धैर्य टूट गया। उन्होंने कहा कि यदि गुरुवार तक ट्रांसफार्मर नही आया तो हम लोग सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे। इस बाबत सहायक अभियंता विद्युत उपखंड कार्यालय बदलापुर संजय यादव ने बताया कि कल तक ट्रांसफार्मर लग जाएगा और सेवा बहाल कर दी जाएगी।बैठक में फूलचन्द्र विश्वकर्मा , देवेन्द्र शर्मा , विजयकांत तिवारी, रवींद्र शर्मा, इन्द्रजीत यादव, आलोक शुक्ल, रविशंकर यादव, अजय सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें