खेतासराय। राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के शिव मंदिर शाखा के सेवकों ने मंगलवार को प्रसिद्ध ऋषि तालाब के किनारे स्थित शिव मंदिर प्रांगण में छायादार व पुष्प सहित अन्य पौधे लगाए । इस दौरान कुल 100 पौधे लगाए गए। जिसका शुभारंभ भाजपा नेता संजीव गुप्ता ने पौधा लगाकर किया।
उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन रक्षक है, जो कि हमे नि:शुल्क आक्सीजन व ईंधन देते हैं। पौध रोपण करने से ही हमारी जिम्मेदारी पूर्ण नहीं होती। इसके लिए समुचित देखभाल भी आवश्यक है। वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सहसम्पर्क प्रमुख अवधेश पांडेय ने कहा कि पेड़ो से धरती पर हरियाली के साथ दूषित गैसों के भक्षण करने की अनन्त क्षमता होती है। पेड़ों के होने से समय पर मानसून भ्आा आते हैं। उन्होंने कहा कि हम स्वंयसेवक संघ के लोग उक्त मन्दिर प्रांगण के खाली जगहों पर लगभग कुल 100 पेड़ लगाए हैं। इसी प्रकार प्रत्येक मन्दिर के प्रांगण में पौधरोपण करते रहेंगे। जिससे लोगो को शुद्ध वातावरण मिले। इस अवसर पर डा. विजय गुप्ता, डा. प्रमोद कुमार व अनिल गुप्ता आदि उपस्थित रहे।