फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमान्य विद्यालयों को बंद कराने के लिए लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़ियाहूं। क्षेत्र में अमान्य विद्यालयों द्वारा बच्चों एवं अभिभावकों से शोषण किए जाने के संबंध में समाज सेवी राजकुमार शर्मा ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने कहा कि शिक्षण सत्र 2018-19 को प्रारंभ हुए 4 माह बीत गया। क्षेत्र में प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय जो न तो मान्यता लिए हैं और न हीं इनमें प्रशिक्षित अध्यापक है, न ही समुचित व्यवस्था है। इन विद्यालयों द्वारा जगह-जगह इंग्लिश मीडियम का बोर्ड लगा कर बच्चों एवं अभिभावकों का शोषण किया जा रहा है। जबकि स्थानीय अधिकारियो को इन विद्यालय यों के बारे में बखूबी जकनकारी है। 2 दर्जन से अधिक अमान्य विद्यालय चल रहे हैं। श्री शर्मा ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि क्षेत्र में चल रहे ऐसे अमान्य विद्यालयों की जांच कराकर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाए।
विज्ञापन



बदलापुर/ घनश्यामपुर। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सोमवार को आयोजित गोकुल पुरस्कार वितरण समारोह में बदलापुर क्षेत्र के ग्राम कमालपुर निवासी भगौती प्रसाद यादव को भी सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार जिले में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाले डेयरी संचालक को दिया जाता है। दुग्ध विकास मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी तथा सचिव सुधीर बोबड़े ने उनको पुरस्कृत किया। पुरस्कार के स्वरूप में 51 हजार रुपये ,प्रशस्तिपत्र तथा शील्ड भेंट किया। भगौती प्रसाद को पांचवीं बार गोकुल पुरस्कार मिला है। जिले मं पहुंचने पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष अनिल यादव , रायसाहब यादव , विजय यादव , मुन्नालाल यादव, एसएन यादव, बाबूराम यादव, इन्द्रजीत यादव ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें