फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 दिन से फूंका पड़ा है ट्रांसफार्मर,तीन गांव अंधेरे में

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बरईपार। पचपेड़वा गांव में लगे ट्रांसफार्मर को जले हुए एक माह से अधिक समय बीत चुका है लेकिन अभी तक ट्रांसफार्मर को नहीं बदला गया है। जिससे तीन गांवों में अंधेरा पसरा हुआ है। लोग अंधेरे में जीवन यापन करने को विवश है। वहीं धान की रोपाई सहित अन्य खेती किसानी का कार्य प्रभावित है। शिकायत के बावजूद कार्यवाही नहीं होने से लोगों में रोष व्याप्त है। लोगों ने शीघ्र ट्रांसफार्मर बनाने की मांग की है।
विज्ञापन

बरईपार क्षेत्र के पचपेड़वा गांव में 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है। इससे क्षेत्र के तीन गांवों में बिजली आपूर्ति होती है जिसमें भीलमपुर, फिरोजपुर और पचपेड़वा गांव है। लेकिन एक जुलाई को ट्रांसफार्मर जल गया। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत विभाग के उच्चाधिकारियों से की लेकिन विभाग द्वारा अभी तक ट्रांसफार्मर को नहीं बदला गया है। ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से खेती किसानी व कुटीर उद्योग प्रभावित हैं। बिजली नहीं होने से गांव में भी अंधेरा पसरा हुआ है। ग्रामीण रामजस यादव, राजमूर्ति यादव प्रधान, गुलाब तिवारी, अजुग नारायण सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए कई बार विभाग के अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन अभी तक कोई कार्यवाई नहीं हुुई। ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर शीघ्र बदलने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें