जौनपुर। डिस्पोजल प्लेट और गिलास के कारोबारियों ने बैठक कर सरकार से मांग की है कि डिस्पोजल गिलास और प्लेट पर प्रतिबंध लगाने की डेट बढ़ाई जाए। सराकर ने ऐसा नहीं किया तो व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना होगा। सोमवार को साहू धर्मशाला में आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि नौ अगस्त को व्यापरी अपनी मांग को लेकर शहर में जुलूस निकालेंगे और कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक जिलाधिकारी को सौंपेंगे।
बैठक में व्यापारियों ने कहा कि 15 अगस्त से डिस्पोजल और गिलास पर प्रतिबंध लगू होगा। इस समय कोई लगन विवाह का समय भी नहीं है। ऐसे में व्यापारियों के पास लाखों के माल डंप हैं। सरकार ने प्रतिबंध लगा दिया तो वे इतना माल लेकर कहां जाएंगे। कई व्यापारियों पर बैंक का कर्ज है तो फैक्ट्री पर देनदारी भी बाकी है। ऐसे में प्रतिबध का समय बढ़ाया जाना चाहिए। बैठक में विधान चंद्र साहू, मनोज अग्रहरि, संतोष अग्रहरि, गिरीश चंद्र जायसवाल, ओमप्रकाश जायसवाल, सूरज जायसवाल, राजेश मोदनवाल, दिलीप चौरसिया आदि मौजूद थे।