फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दूसरे को दी फ्रेंडशिप-डे की बधाई,

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। फ्रेंडशिप-डे के अवसर पर जेसीआई जौनपुर क्लासिक द्वारा सोमवार को सुतहट्टी चौराहा स्थित बैंकर्स प्लाजा में कार्यक्रम का आयोजन संस्थाध्यक्ष मधुसूदन बैंकर की अध्यक्षता में किया। जिसमें फ्रेंडशिप-डे के महत्व के बारे बताया गया। साथ ही एक- दूसरे को फ्रेंडशिप-डे की बधाई दी।
विज्ञापन

संस्थाध्यक्ष मधुसूदन बैंकर ने केक काटकर सभी मित्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से आपसी संबंध और प्रगाढ़ होते हैं। जेसीआई के जोन डायरेक्टर मैनेजमेंट विशाल गुप्ता ने सभी सदस्यों को फ्रेंडशिप-डे की बधाई दी। उपाध्यक्ष अभिताष गुप्ता ने सभी को चॉकलेट देकर बधाई दी। अजय गुप्ता और अमित पांडेय ने कहा यह दिन आपसी मतभेद भुलाकर मित्रों को गले लगाने का है। विष्णु सहाय व हसन अब्बास ने कहा भाग दौड़ की व्यस्त जिंदगी में कुछ पल दोस्तों के साथ व्यतीत करना सुखद अनुभूति है। सभी के प्रति आभार सचिव कार्तिक सेठी ने व्यक्त किया। इस मौके पर संजीव साहू, श्रवण श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष राजेश अग्रहरि, राजेश किशोर श्रीवास्तव, जैनुल आब्दीन, शशी गुप्ता, रवि शर्मा, राजीव साहू, प्रदीप सेठ, शुभम गुप्ता, श्याम जी सेठ, अभिनाश गोयल, राजकुमार कश्यप, राजेश गुप्ता, सचिन सोनी, आशीष गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें