फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम न्यायालय का जारी रहेगा बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर / घनश्यामपुर। अधिवक्ता संघ नें सोमवार को बैठक कर एसडीएम न्यायालय का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष योगेश त्रिगुनायत तथा संचालन महासचिव नागेंद्र प्रताप सिंह ने किया। बैठक में संघ ने उपजिलाधिकारी के मनमाने कृत्य पर क्षोभ व्यक्त किया। प्रस्ताव के मुताबिक संघ ने तहसीलदार तथा नायब तहसीलदार के न्यायालय में चल रहे बहिष्कार को वापस लेते हुए कार्य करने का निर्णय लिया है। बैठक में राय अवींद्र प्रताप सिंह, लक्ष्मीशंकर, मुन्नालाल यादव, धीरेंद्र विक्रम सिंह, उमेंद्र त्रिगुनायत, कन्हैया लाल उपाध्याय, सूर्यप्रसाद पाठक, नागेंद्र प्रजापति, पवन पांडेय, संजय मिश्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें