जौनपुर। आचार्य डा. रजनीकांत द्विवेदी ने पंडित बांके महाराज ने कहा है कि अद्वितीय परम शांत प्रकाशमय तेज स्वरुप, नित्यरुप, निराकार भगवान शिव की उपासना करने से प्राणी समस्त कष्टों से मुक्ति प्राप्त कर लेता है। कलयुग में भूत भावन शशांक शेखर भगवान शिव की साधना कृपा बरसाने व समस्त मनोकामना पूर्ण करने वाली होती है। उन्होंने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास ने भी श्री रामचरित मानस में विभिन्न चौपाइयों के माध्यम से शिवार्चन का वर्णन बड़ा ही मार्मिक ढंग से वर्णित किया है। शिव की उपासना श्रावण मास में विशेष फलदायी कही गई है। , उसमें विशेषकर पार्थिव शिवलिंग का अति विशेष महत्व है।
ज्योतिष संस्थान द्वारा हनुमान मंदिर रासमण्डल पर आयोजित पार्थिव शिवलिंग पूजन व महारुद्राभिषेक के अवसर पर श्रद्वालुओं को वह संबोधित कर रहे थे। उन्होंने समस्त कामनाओं की पूर्ति के लिए शिव का पूजन रुद्राक्ष धारण कर ललाट पर भष्म लगा कर करना चाहिए।
उन्होंने बताया कि शिव का अभिषेक वर्षा हेतु जल से, पुत्र प्राप्ति हेतु गाय की दूध से, लक्ष्मी की प्राप्ति हेतु ईख के रस से कल्याण हेतु, घृत से, पाप-क्षय हेतु, मधु से, ब्याधि शांति हेतु कुश जल से करना चाहिए। पूजन के प्रारम्भ में सर्व प्रथम पार्थिव शिवलिंग की प्रतिष्ठा कर यजमानों ने विधिवत शिवलिंग का पूजन किया। काशी, अयोध्या, प्रयाग, आजमगढ़ से पधारे वैदिक विद्वानों ने एकादशी विधि से महारुद्राभिषेक यजमानों ने किया। महारुद्राभिषेक के पश्चात पुन: पार्थिव शिवलिंग का विधि-विधान से पूजन कर महा आरती के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में प्रमुख यजमान के रुप में ज्ञान प्रकाश तिवारी एडीजे चतुर्थ परिवार न्यायालय जौनपुर, प्रो. बीबी. तिवारी निर्देशक ई संस्थान पूविवि, दीना नाथ त्रिपाठी , राकेश श्रीवास्तव अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संघ, शशांक सिंह रानू पूर्व अध्यक्ष दुर्गापूजा महासमिति, संजय पाठक , निखिलेश सिंह , अंजनी उपाध्याय, राकेश सिंह, रविकांत माली, राजनाथ सिंह, गणेश साहू, अजय सिंह, नीरज सेठ, डा. शिव प्रकाश तिवारी, दिलीप श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार सिंह, संजय सिंह, विवेक पाठक , पंडित निशाकान्त द्विवेदी, पंडित राजेश्वर दत्त उपाध्याय, पं. प्रभाकर मिश्र, आचार्य सुमन शास्त्री, पं. आनन्द तिवारी, पं. गंगाधर शुक्ल सहित आशीष वैश्य, शिवशंकर साहू, मनोज मिश्रा, नीरज उपाध्याय, मनोज गुप्ता, नीरज श्रीवास्तव, आशीष यादव, सविता त्रिपाठी, राधिका तिवारी, अनिता सेठ, करुणा भट्टाचार्य, किरन सेठ, पुष्पा सेठ एवं अक्षय कुमार, राहुल राय, रौनक शुक्ला, दीपक राय, सांवले मिश्र तथा महंत राम रतन दास, मनोज तिवारी, भरत पुजारी आदि मौजूद रहें।
बोल बम के नारे से गूंजता रहा क्षेत्र
मुफ्तीगंज। क्षेत्र में बाजार से सटे गांव गद्दीपुर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सैकड़ो की संख्या में कावरियों का जत्था बाजार का भृमण कर बाबा बैजनाथ धाम कांवर लेकर गाजे बाजे के साथ रवाना हुए। कावरियां डीजे पर नाचते गाते धूम-धाम से बाबा धाम के लिए रवाना हुए। बोल बम के जयकारे के साथ पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। इस मौके पर पंकज ,संजय ,संतोष,राजू ,राहुल ,गुड्डू ,राजेश ,पप्पू आदि शामिल रहे। उधर, बरईपार के घसीटा नाथ धाम से दर्जनों कावरियों का समूह जलाभिषेक के लिए रवाना हुए। कावरियां पैदल ही इलाहाबाद जाकर संगम से पवित्र जल लेकर गौरीशंकर धाम पर जलाभिषेक करने के बाद घसीटा नाथ, करशूलनाथ धाम में पहुचकर सोमवार को जलाभिषेक करेंगे। गाजे-बाजे के साथ नाचते गाते बोल बम का नारा है, बाबा तेरा सहारा है, उद्घघोष के साथ रवाना हुए। इस मौके पर राहुल जायसवाल, रामकुमार उमर, अर्जुन उमर, नीरज गुप्ता, विवेक कुमार, पंकज उमर समेत जत्थे में बीस लोग शामिल थे।
कमेटी के लोग करेंगे सावन मेले की निगरानी
कमेटी के लोग करेंगे सावन मेले की निगरानी
जलालपुर। थाना अपराध निरोधक कमेटी की बैठक इंस्पेक्टर देवतानंद की अध्यक्षता में हुई जिसमें सावन मेले में त्रिलोचन महादेव मंदिर परिसर में शांतिपूर्ण दर्शन पूजन संपंन कराने के पर चर्चा हुई। बैठक में यह तय किया गया कि कमेटी के लोग त्रिलोचन महादेव मंदिर में सावन के मेले में निगरानी करेंगे तथा कमेटी के लोग सफेद टोपी में रहेंगे। इसकी जानकारी संबंधित अधिकारी को देंगे। पॉलीथिन प्रयोग न हो सके इस पर विशेष ध्यान देना हैं। अपराध निरोधक कमेटी के अध्यक्ष एजाज अहमद , उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता, सचिव भुल्लन भारती, उपसचिव सुरेश सरोज, राजेश, महेंद्र मौर्या, विनोद पटेल, अजय गुप्ता, इमरान आदि मौजूद रहे।
बैजनाथ धाम रवाना हुए कांवरियां
बाबा बैजनाथ धाम रवाना हुए कांवरियां
बरसठी। क्षेत्र के परियत बाजार में रविवार को बड़ी संख्या में कावरियां बाबा बैजनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए रवाना हुए। गाजे बाजे के साथ बोल बंम का नारा है, बाबा एक सहारा है के साथ नारा लगाते हुए रवाना हुए। रविवार सुबह दस बजे परियत बाजार के श्री शिव शक्ति कावरियां संघ परियत के सैकडों लोग बाबा बैजनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए रवाना हुए। कावरियों का दल सुल्तानपुर से जल लेकर बैजनाथ धाम में जलाभिषे करेंगे। कावरियों मे रमेश पाठक, मिथिलेश सोनकर, राजकिशोर पाण्डेय, सन्तोष, मुकुंद पाण्डेय, वकील, सुबास, इन्द्रेश, बद्रीनाथ, मनीष, कल्लू, अरविंद, अतुल आदि मौजूद रहे।
बाबा बैजनाथ धाम रवाना हुए कांवरियां
ाबा बैजनाथ धाम रवाना हुए कांवरियां
बरसठी। क्षेत्र के परियत बाजार में रविवार को बड़ी संख्या में कावरियां बाबा बैजनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए रवाना हुए। गाजे बाजे के साथ बोल बंम का नारा है, बाबा एक सहारा है के साथ नारा लगाते हुए रवाना हुए। रविवार सुबह दस बजे परियत बाजार के श्री शिव शक्ति कावरियां संघ परियत के सैकडों लोग बाबा बैजनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए रवाना हुए। कावरियों का दल सुल्तानपुर से जल लेकर बैजनाथ धाम में जलाभिषेक करेंगे। कावरियों मे रमेश पाठक, मिथिलेश सोनकर, राजकिशोर पाण्डेय, सन्तोष, मुकुंद पाण्डेय, वकील, सुबास, इन्द्रेश, बद्रीनाथ, मनीष, कल्लू, अरविंद, अतुल आदि मौजूद रहे।