मुंगराबादशाहपुर। पोस्ट मास्टर जनरल प्रणव कुमार ने अभिकर्ताओं की शिकायत पर मुंगराबादशाहपुर के डाक सहायक का स्थानांतरण कर दिया है। मुंगराबादशाहपुर उप डाकघर में कई महीनों से भ्रष्टाचार और अनियमितता को लेकर के अभिकर्ताओं की एक टीम ने प्रिया गुप्ता के नेतृत्व में पोस्ट मास्टर जनरल प्रणव कुमार के पास शिकायत दर्ज कराई थी। इसे गंभीरता से लेते हुए और अभिकर्ताओं की समस्या को सुनने के बाद पोस्ट मास्टर जनरल ने डाक सहायक राजेश दुबे को हटा दिया है। साथ ही अभिकर्ताओं को आश्वासन दिया कि उपडाकघर मुंगराबादशाहपुर में इस तरीके की शिकायत नहीं मिलेगी। वहां पर सक्षम अधिकारी और ईमानदार अधिकारी भेजने की कोशिश होगी। डाक सहायक को हटाए जाने पर अभिकर्ता प्रिया गुप्ता, निधि अग्रवाल, विजय कुमार गुप्ता, गुंजन साहू, वंदना गुप्ता, कविता पटेल, श्वेता केशरी, सुमन देवी, अर्चना गुप्ता ने खुशी जाहिर की है।