फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नायब तहसीलदार कोर्ट का बहिष्कार हुआ समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। नायब तहसीलदार कस्बा के न्यायालय का लगभग दो माह से चल रहा अनिश्चित कालीन बहिष्कार शुक्रवार को समाप्त हो गया है। अधिवक्ता संघ ने साधारण सभा की बैठक में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष दिनेश चन्द्र सिन्हा ने अधिवक्ताओं को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 11 सदस्यीय अधिवक्ताओं के प्रतिनिधि मंडल की हुई वार्ता के बाद यह निर्णय लिया गया है। तहसील के अधिवक्ता 4 जून से नायब तहसीलदार के कोर्ट का बहिष्कार कर रहे थे। न्यायिक कार्य ठप होने के कारण वादकारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। तहसीलदार कौशलेश कुमार मिश्रा ने बार के अध्यक्ष को पत्र लिखकर अनुरोध किया था कि वार्ता कर गतिरोध समाप्त किया जाए। तहसीलदार के पत्र पर आम सहमति से अध्यक्ष के नेतृत्व में वरिष्ठ अधिवक्ताओं का 11 सदस्यीय शिष्ट मंडल ने बैठक कर कार्य बहिष्कार को खत्म करने का निर्णय लिया। जिसमे केदार नाथ यादव, अशोक कुमार श्रीवास्तव, जगदम्बा प्रसाद मिश्र, राम प्रताप सिंह, सुरेन्द्र मणि शुक्ला, हरिनायक तिवारी, यज्ञनरायन सिंह, प्रेमचन्द्र विश्वकर्मा, श्याम सुन्दर यादव, इंदू प्रकाश सिंह, राजेन्द्र प्रसाद सिंह को दायित्व सौंपा गया है कि वह अधिकारियों से वार्ता कर सदन को जानकारी दें। जिससे आम सहमति से हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया जा सके। प्रतिनिधि मंडल के साथ हुई वार्ता के बाद शुक्रवार को साधारण सभा की बैठक बुलाकर आम सहमति से हड़ताल समाप्ति की घोषणा की गई। प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने साधारण सभा में अधिकारियों से हुई बिंदुवार वार्ता की जानकारी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें