मड़ियाहूं। कोतवाली क्षेत्र के श्री अभय नारायण संस्कृत विद्यालय बेलवां की छात्रा सीमा पुत्री केदारनाथ और किशन पुत्र अशोक को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लखनऊ में मेधावी विद्यार्थी सम्मान के तहत प्रशस्ति पत्र, 21000 का चेक, मेडल और टैबलेट देकर सम्मानित किया। सीमा ने विद्यालय से उत्तर मध्यमा द्वितीय वर्ष की परीक्षा में प्रदेश में पांचवा स्थान तथा किशन ने पूर्व मध्यमा द्वितीय वर्ष में प्रदेश में दसवां स्थान प्राप्त किया था। मुख्यमंत्री द्वारा दोनों छात्रों को सम्मानित किए जाने से क्षेत्र में प्रसन्नता का माहौल है। प्रबंधक भूषण द्विवेदी ने कहा कि दोनों छात्रों ने बेहतर अंक हासिल करके विद्यालय का नाम रोशन किया है। प्रधानाचार्य सुधीर द्विवेदी, उपेंद्र त्रिवेदी, सुनील दुबे, सन्तोष दुबे ने दोनों छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।