जौनपुर। गोरखपुर में हिंदू युवा वाहिनी भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह तथा कुछ अन्य कार्यकर्ताओं को राजघाट थाने पुलिस द्वारा हिरासत में लेने और मुकदमा दर्ज करने के विरोध में सीओ सिटी को ज्ञापन सौंप कर विरोध जताया। ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने कहा कि पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज किया है। मुख्यमंत्री ने गोरखपुर से हिंदू युवा वाहिनी का गठन हुआ है। इनका उद्देश्य हिंदुत्व के सम्मान, स्वाभिमान तथा तमाम हिन्दू राष्ट्रवादी संगठनों के मूल उद्देश्यों पूरा करने में सहभागिता करना, एक समान नागरिक आचार संहिता की स्थापना, सेना को स्वायत्तता, जनसंख्या नियंत्रण कानून, साथ ही आतंक वाद के विरुद्ध वातावरण, एवं हिंदू हितों के लिए संगठित हिंदू, सशक्त हिन्दू को लक्ष्य बनाकर काम करना है। ऐसे में कार्रवाई किया जाना चिंता का विषय है। मुकदमा वापस लिए जाने और कार्यकर्ताओं को रिहा किए जाने की मांग की। इस मौके पर रमन सिंह जिलाध्यक्ष, राजन मिश्र, अमित सिंह सब्बल, संदीप दुबे, प्रवीण सिंह, आलोक मिश्रा, आशीष शुक्ला आदि मौजूद थे।