फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंप लगाकर नमो ऐप की दी गई जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा एवं आईटी विभाग की ओर से परविंद चौहान के नेतृत्व में राज कॉलेज के पास कैम्प लगाकर नमो ऐप डाउनलोड कराया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पार्टी के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय ने कहा कि इस विषम परिस्थिति के मौसम की परवाह न करते हुए पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कैम्प लगाकर नमो ऐप डाउनलोड करा रहे है। नमो ऐप के माध्यम से सीधे तौर पर केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी इसी ऐप के माध्यम से शीघ्रता से प्राप्त की जा सकती है। इस ऐप के माध्यम से मन की बात कार्यक्रम तथा सोशल एक्टिविटी के लिए माई नेटवर्क का उपयोग किया जा सकता है। यह ऐप पूरी तरह से स्वदेशी है तथा इसका डाटा अपने ही देश में आते सुरक्षित रूप से संरक्षित रहेगा। इसमें डाटा चोरी कि सम्भावन नहीं है। युवा मोर्चा के दिव्यांशु सिंह ने बताया कि बदलापुर में सिद्धार्थ सिंह , महराजगंज में आमोद सिंह, खेतासराय में जसविन्दर सिंह , सदर में अजय यादव , जलालपुर में पंकज मिश्र , मुंगराबादशाहपुर में मृत्युजन्य सिंह , मडियाहूँ में सूरज मिश्र के नेतृत्व में कैम्प लगाकर नमो ऐप डाउनलोड कराया गया। इस मौके पर किरन श्रीवास्तव, अनीता सिद्धार्थ, अंजना श्रीवास्तव, मनोज दुबे, अभय राय, अतुल पाण्डेय, रामकृष्ण पाठक, अनुपमा राय, श्रीकांत सिंह, संगीता अग्रवाल , ओमप्रकाश कन्नौजिया, मनदीप सिंह , अभय राय, विकास अग्रहरी, धर्मपाल कन्नौजिया, आशीष तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें