फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारह घंटे में तीन फीट बढ़ गया गोमती का जल स्तर

विज्ञापन
गोमती का जलस्तर बढ़ा
विज्ञापन
जौनपुर। पिछले करीब एक सप्ताह से रुक रुक कर हो रही बारिश के चलते गोमती नदी का जलस्तर तेजी से बढने लगा है। बारह घंटे के भीतक नदी के जलस्तर में करीब तीन फीट बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। नदी का जलस्तर इसी रफ्तार से बढ़ता रहा तो ऐतिहासिक शाही पुल के नीचे लगी रंग विरंगी लाइट सुबह तक डूब जाएगी। गोमती नदी का जलस्तर सुबह करीब आठ बजे तक आठ फीट तक रहा। शाम को साढ़े आठ बजे तक नदी का जलस्तर बढ़कर 11 फीट तक पहुंच गया। हालांकि खतरे का निशान 25 फीट पर है। नदी का जलस्तर अभी खतरे के निशान से 14 फीट नीचे है। गोमती नदी का जल स्तर बढने के चलते पीली नदी में भी पानी तेजी से बढने लगा है। पीली नदी बक्शा विकास खंड के दरियागंज के पास गोमती में मिलती है। नदी का जलस्तर बढने के चलते पीली नदी का बहाव थमने लगा है। जिससे पानी लगातार बढ़ रहा है। बदलापुर खुर्द गांव के पास बना रपटा पुल एक दिन पहले ही पानी में डूब चुका है। जिससे दर्जन भर से अधिक गांवकों का मुख्य मार्ग से सीधा संपर्क टूट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें