फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 हेक्टेयर भूमि में होगी मेड़बंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरईपार। सुजानगंज ब्लाक के सकरा रामपुर गांव में पं. दीनदयाल उपाध्याय समृद्धि किसान योजना के तहत खेतों में मेड़बंदी का काम चल रहा है, जो कि भूमि संरक्षण विभाग की ओर से करवाया जा रहा है। गांव की 50 हेक्टेयर भूमि पर 200 बीघा में मेड़बंदी की जाएगी। इससे वर्षा का जल नदी में जाने से रुक सके। खेतों में पानी लगने से उसकी पैदावार भी बढ़ जाएगी। सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ पाकर ग्रामीण बहुत गदगद हैं। भूमि संरक्षण इंस्पेक्टर शिवशंकर राजभर ने बताया कि नदी की तराई वाले गांव में पं. दीनदयाल उपाध्याय किसान समृद्धि योजना के तहत मेड़बंदी का काम इस गांव में कराया जा रहा है। रवि और खरीफ की फसल के लिए किसानों को दो हजार पांच सौ रुपये मिलेंगे। जिन किसानों के खेतों में मेड़बंदी हो रही है, उन किसानों को रवि और खरीफ की अगली फसल के लिए बीज और खाद खरीदने के लिए उनके खाते में 2500 रुपये मिलेगा। किसान चंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि वर्षा जल संचयन से भूमिगत जल में सुधार होगा। माता चरण पांडेय ने कहा कि यह सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, जिससे किसानों को बहुत लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें