सुजानगंज(जौनपुर)। 11 कुंडीय एवं 11 दिवसीय रुद्र महायज्ञ के शुभारंभ पर बुधवार को नगर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा क्षेत्र के बरपुर, रंगवा, करगैल, देवकली, सुल्तानपुर होते हुए बसरही नाथ मंदिर पर समाप्त हुई। शोभा यात्रा में महिलाएं गीत गाती हुई चल रहीं थीं। भगवान भोलेनाथ के जयकारे से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। सभी हर-हर महादेव के नारे लगा रहे थे। गोंडा से पधारे कर्मयोगी बाबा परम हंस स्वामी के सानिध्य में यह महायज्ञ होगा। परमहंस स्वामी हर शाम को प्रवचन करेंगे। दो अगस्त 2018 से 12 अगस्त 2018 तक सुबह सात बजे से हवन पूजन एवं सायं 4 बजे से ज्ञान यज्ञ (प्रवचन) का कार्यक्रम चलेगा। 12 अगस्त को ही पूर्णाहुति के साथ-साथ भंडारा का आयोजन होगा। इस अवसर पर पन्नालाल, राजेश, धीरज, वेदप्रकाश, कृष्ण मणि, प्रवेश आदि उपस्थित रहे।