फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगस्त से मिलेंगे गूजर ताल से मत्स्य बीज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खेतासराय। क्षेत्र के खुदौली स्थित गूजर ताल से 8 अगस्त से मत्स्य बीज मिलने लगेंगे। गूजर ताल के प्रभारी सुदामा प्रसाद ने बताया कि इस वर्ष भी 32 लाख मत्स्य बीजों के वितरण का लक्ष्य रखा गया है। इस सीजन में मत्स्य बीजों के दाम में 10 रुपए प्रति हजार की वृद्धि कर 120 रुपए प्रति हजार निर्धारित किया गया है। विभागीय लेटलतीफी के चलते जुलाई में मिलने वाला मत्स्य बीज अब अगस्त के दूसरे सप्ताह में मिलने जा रहा है। एक दशक पूर्व यहां से एक करोड़ से अधिक मत्स्य बीजों की पूरे पूर्वांचल में आपूर्ति होती थी। यही से स्पान का भी उत्पादन होता था। विभाग ने घाटा दिखा कर हैचरी को बंद कर दिया। उसके उपकरण खराब हो रहे हैं। जुलाई माह से ही मत्स्य पालक मत्स्य बीजों के लिए परेशान हैं। मानसून की देरी और कार्य योजना समय से मंजूर न होने के कारण मत्स्य बीजों के नर्सरी तालाब तैयार न होने के चलते अब अगस्त के दूसरे सप्ताह से मत्स्य बीजों का वितरण शुरू होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें