फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी टीम में शामिल थे जिले के नौ खिलाड़ी......

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। महाराष्ट्र के शोलापुर में आयोजित नेशनल सर्किल तलवारबाजी प्रतियोगिता में यूपी टीम में शामिल जिले के नौ खिलाड़ियों ने पांच स्वर्ण पदक हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है। टीम के खिलाड़ी मंगलवार को जिले में पहुंचे तो ओलंदगंज के नखास मोहल्ले में कोच लालजी निषाद की अगुवाई में उनका स्वागत किया गया। प्रतियोगिता 22 जुलाई से 26 जुलाई के बीच सम्पन्न हुई।
विज्ञापन

यूपी टीम सीनियर वर्ग में राहुल निषाद ने एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक हासिल किया। जबकि योगेश कुमार निषाद ने एक स्वर्ण, एक कांस्य, अजित कुमार निषाद ने एक रजत एक कांस्य, लोकेश कुमार निषाद ने एक कांस्य पदक हासिल किया है। जूनियर वर्ग में राजकुमार बिंद ने एक स्वर्ण एक कांस्य, अश्वनी कुमार ने एक कांस्य पदक हासिल किया है। जबकि सब जूनियर वर्ग में ऋषभ निषाद ने एक स्वर्ण, एक कांस्य, रौनक निषाद ने दो स्वर्ण और आदित्य शुक्ला ने एक रजत एक कांस्य पदक हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है। उत्तर प्रदेश सर्किल फाइनेंसिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष कर्मवीर भारती, परितोष चंद्र गुप्त आदि ने खिलाड़ियों को वापस आने पर उनका स्वागत किया। युवा तलवारबाजों ने अपनी सफलता का श्रेय कोच लालजी निषाद को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें