जौनपुर। भवन निर्माण सामग्रियों की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। गिट्टी, बालू और सीमेंट की कीमतें आसमान पर हैं। ऊपर से प्रशासन प्रधानमंत्री आवास योजना की रकम जारी करने में मनमानी कर रहा है। ऐसे में समय से घर बन पाना मुश्किल है। जिले में 1292 आवासों की पहली और दूसरी किस्तें रुकी हुई हैं। ऐसे में समय से घर बन पाने में दिक्कत है और जिले को ओडीएफ घोषित करना भी संभव नहीं हो पाएगा।
गिट्टी और बालू कीमतें पिछले साल की तुलना में डेढ़ गुना से ज्यादा है। पिछले साल गिट्टी 80 हजार रुपये ट्रक थी जबकि इस समय उसकी कीमत सवा लाख रुपये से ऊपर हो गई है। लाल बालू (मोरंग) का हाल भी ऐसा ही है। उसकी कीमत भी डेढ़ गुना से ज्यादा बढ़ी हैं। सीमेंट का हाल भी कुछ ऐसे ही है। ऊपर से प्रशासन समय से प्रधानमंत्री आवास योजना की किस्तें नहीं जारी कर रहा है। इससे आवासों का निर्माण प्रभावित होने का अंदेशा है। हर घर में शौचालय का भी निर्माण कराया जाना है लेकिन जब धन नहीं मिलेगा तो वे कैसे बनेंगे? ऐसे में जिले को समय से ओडीएफ घोषित कर पाना भी संभव नहीं हो पाएगा।
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत अभी तक 755 लाभार्थियों को आवास की एक भी किस्त की धनराशि नहीं मिल पाई है। वहीं 537 लाभार्थी दूसरी किस्त मिलने का इंतजार कर रहे हैं। अभी तक महज 336 लाभार्थियों को ही दूसरी किस्त दी मिल पाई है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वर्ष 2017 में जिला नगरीय विकास अभिकरण ने 1628 लाभार्थियों का चयन किया गया लेकिन हर किसी को धनराशि दी ही नहीं जा सकी। अभी तक 755 लाभार्थियों को एक भी किश्त की धनराशि नहीं दी गई है। शेष लाभार्थी धन की प्रतीक्षा में है। इसके अलावा जिन्होंने पहले चरण का काम पूरा कर लिया। उनमें 537 लाभार्थी दूसरी किश्त मिलने का इंतजार कर रहे हैं। महज 336 लाभार्थियों को ही दूसरी किस्त मिली है।
मडियाहूं। सदरगंज उत्तरी मुबीन वभंडरिया टोला पश्चिमी बिमल देवी ने बताया कि काफी प्रयास के बाद प्रथम किस्त मिलने पर हम लोगो ने अपने जर्जर आवास को तोड़ कर नींव भरवाने के बाद फोटो खिचवा कर नगर पंचायत में दे दिया है। अब दूसरी किस्त मिलने का इंतजार कर रहै हैं। बारिश होने से रहने में दिक्कत का सयामना करना पड़् रहा है। बेलवा वार्ड निवासी अब्दुल्ला, सदरगंज निवासी आरती, दिलावरपुर निवासी कल्लू ,सदर गंज निवासी लालती ने बताया कि मकान का निर्माण कराने के लिए पहली किस्त खाते में आई थी। जिससे हम लोगों ने नींव डाल दिया है। अब दूसरी किस्त नहीं आई है। जिससे हम लोगों को परेश्इानी का सामना करना पड़ रहा है। हम लोगों को बारिश में भी खुले आसमान के नीचे रहने को विवश है।
तीन किश्तों में लाभार्थी को दी जाती है धनराशि
जौनपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत प्रति आवास ढ़ाई लाख रुपये की धनराशि दी जाती है। इस धनराशि को लाभार्थी को तीन किस्तों में दी जाती है। पहली किश्त 50 हजार, दूसरी किश्त डेढ़ लाख और तीसरी किश्त 50 हजार रुपये की दी जाती है।
पहली किश्त देने के बाद जांच कर दूसरी किश्त जारी की जाती है। जिन आवासों की जांच कर ली गई है।उसकी दूसरी किश्त जारी कर दी गई है।शीघ्र ही शेष आवासों की जांच कर उनको दूसरी किश्त दे दी जाएगी। जिन आवासों का एक भी किश्त जारी नहीं हुआ है। उसकी जांच की जा रही है।वसीम सिद्दीकी
प्रोजेक्ट मैनेजर डूडा