सिंगरामऊ। महाकाली मंदिर परिसर में विधायक निधि से बारह लाख पांच हजार रुपये की लागत से बने इंटरलाकिंग का लोकार्पण मंगलवार को अपराह्न बदलापुर के विधायक रमेशचंद्र मिश्र ने पूजन अर्चन के साथ किया। विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार ने वादा किया था कि एक साल में हर गरीब को आवास ,शौचालय मुहैया कर देगी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की उज्ज्वला योजना गरीबों के लिए वरदान साबित हो रही है । उन्होंने ने कहा कि डेढ़ साल के कार्यकाल मे विधानसभा क्षेत्र की हर छोटी ,बड़ी बाजार सोलर लाइट से जगमगा रहा है। हर सार्वजनिक स्थल पर प्रतीक्षालय। हर बाजार में इंटर लाकिंग कराई जार ही है। उन्होंने कहा कि बदलापुर जिले की पहली विधानसभा है जहां आटीआई की मंजूरी मिली है। विधान सभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 32 किलोमीटर सड़क की स्वीकृति हो गई है। जल्द ही काम शुरु हो जायेगा। विधायक ने महाकाली मंदिर परिसर मे सबमर्सिबल ,पानी की टंकी ,शौचालय वनवाने की घोषणा की। महाकाली परिसर से बाजार होते हुए यूनियन बैंक के सामने तक इटरलाकिंग के संबंध मे कहा काम बहुत जल्द शुरू हो जायेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुंवर जयसिंह (जयबाबा), संचालन भाजपा जिलाउपाध्यक्ष पंकज मिश्र ने किया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष गंगा प्रसाद सिंह ,महादेव मौर्य , संजय मिश्र ,अमित मिश्र ,प्रधान ऋषि दुवे ,रामप्रकाश दुवे ,सूर्य भूषण तिवारी ,विनोद तिवारी आदि मौजूद रहे।