फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालीथिन का उपयोग करने पर पांच के खिलाफ कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मडियाहूं। अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत डा.संजय कुमार के निर्देश पर मंगलवार को नगर पंचायत कर्मी अमरनाथ के नेतृत्व में पंचायत कर्मियों ने पूरे नगर में भ्रमण कर फल, सब्जी की दुकान और ठेलों पर पॉलिथीन की जांच की। छोटू ,शकील, संतोष, श्रवण कुमार और विनोद कुमार के पास पॉलिथीन में सामान बेचते पाए जाने पर सभी पांचों ठेले वालों पर एक-एक हजार के जुर्माने की रसीद काटी गई। जुर्माना अदा न करने पर पंचायत कर्मी ठेलों को नगर पंचायत कार्यालय पर उठा ले गए। नगर के सभी स्थाई व अस्थाई दुकानदारों से अपील की कि पॉलिथिन का प्रयोग बंद कर दें। पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें