जौनपुर। नगर के हुसेनाबाद स्थित जनक कुमारी इंटर कालेज सभागार में 31 जुलाई को दोपहर साढ़े 11 बजे अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी व एसपी दिनेश पाल सिंह संयुक्त रूप से छात्रों को मेडल, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेंगे।
समारोह में यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। इस समारोह को लेकर छात्रों में उत्साह है। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. ब्रजेश मिश्र की तरफ से सभी विद्यालय प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यों को सूचित किया गया है। समारोह में 50 छात्रों को मेडल, प्रशस्ति पत्र दिया जाना है। यह उन छात्रों को दिया जाएगा जो यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड की परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त किए होंगे। समारोह में कालेज के प्रबंधक, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, प्रधानाचार्य डा. जंगबहादुर सिंह आदि भी मौजूद रहेंगे। जनक कुमारी इंटर कालेज के छात्राएं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी।