फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरओ तथा ईओ ने इंटरलाकिंग का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर/घनश्यामपुर। बदलापुर नगरपंचायत के वार्ड संख्या 12 ऊदपुरगेल्हवा में बारिश में बह गयी इन्टरलाकिंग कार्य का निरीक्षण मुख्य राजस्व अधिकारी राम आसरे सिंह, अधिशासी अधिकारी डा. महेन्द्र तथा अवर अभियंता विभोर कुमार ने सोमवार को किया। जांच करने के बाद मिली खामियों की रिपोर्ट जांच अधिकारियों ने संयुक्त रूप से जिलाधिकारी को सौप दिया है। वार्ड नम्बर 12 में हुई टेन्डरिंग के बाद वीरेन्द्र त्रिपाठी के घर से लेकर नीम के पेड़ तक बीस लाख रुपये की लागत से बन कर तैयार चार सौ मीटर इंटरलाकिंग मात्र आठ महीने में ही धंस गई। इंटरलाकिंग की सड़क धंसने के बाद खलबली मच गई। बची इंटरलाकिंग बारिश होते ही बह गयी। गांव के उपेंद्रमणि त्रिपाठी ने तहसील दिवस में इस बात का शिकायती पत्र देते हुए घटिया निर्माण कार्य करने वाली कार्यदायी संस्था को काली सूची में डालने का अनुरोध किया था। जिलाधिकारी अरविंद मालप्पा बंगारी ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जांच मुख्य राजस्व अधिकारी राम आसरे सिंह को सौंप दिया था। इंटरलाकिंग का कार्य बीते वर्ष दिसम्बर में कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें