फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार काउंसिल चुनाव में प्रथम वरीयता मत की मतगणना पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के चुनाव में प्रथम वरीयता मत की मतगणना पूरी हो चुकी है। प्रदेशभर से कुल 25 सदस्य चुने जाएंगे। 298 अधिवक्ता प्रत्याशी मैदान में हैं। प्रथम वरीयता मत में पहले नंबर पर 2584 मत पाकर शिरीश महरोत्रा पहले नंबर पर, 2511 मत पाकर इमरान माबूद खां दूसरे नंबर पर, 2213 मत पाकर अजय यादव तीसरे नंबर पर, 2203 मत पाकर अजय कुमार शुक्ला चौथे नंबर पर हैं। जिले के प्रत्याशियों में दीवानी न्यायालय के पूर्व अध्यक्ष तेज बहादुर सिंह 1101 प्रथम वरीयता मत पाकर 31नंबर पर हैं। पूर्व मंत्री तुलसीराम यादव 568 मत पाकर 73 नंबर पर, प्रकाश मिश्र 505 मत पाकर 82 नंबर पर, रेखा गौतम 215 मत पाकर 148 नंबर पर, महेंद्र कुमार 114 मत पाकर 193 नंबर पर हैं। कुल 1,25,773 मतदाता अधिवक्ताओं ने मतदान दिया। 1,21,748 मत वैध एवं 4025 मत इनवैलिड घोषित किए गए। अभी दूसरी, तीसरी और आगे की वरीयता की मतगणना होना शेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें