फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालेजों में बढ़ी 33 फीसदी सीटें

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के सत्र 2018-19 के स्नातक और परास्नातक में दाखिला की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। जिन छात्रों का दाख्रिला नहीं हो पाया है वह सीट बढने का इंतजार कर रहे हैं। सोमवार को विश्वविद्यालय में सीट बढ़ाने के लिए बैठक हुई। जिससे एडेड कालेजों और स्ववित्तपोषित कालेजों में 33 फीसदी सीट बढ़ाने को हरी झंडी मिल गई।
विज्ञापन

सोमवार को गन्ना कृषक पीजी कालेज ताखा शाहगंज के प्राचार्य डा. वीरेंद्र विक्रम यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में कालेजों में उपलब्ध संसाधनों के तहत 33 फीसदी सीटें बढ़ाने को हरी झंडी मिल गई। जिन कालेजों में प्रवेश परीक्षा के आधार पर दाखिला होने उनमें प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जिन छात्रों का दाखिला नहीं हो पाया है और वह वेटिंग लिस्ट में हैं उन छात्रों को कालेज में सीटें बढने का इंतजार था। कालेज संचालक भी इस इंतजार में थे की विश्वविद्यालय से सीट बढ़ जाती तो इसी समय बढ़ी हुई सीटों पर भी दाखिला लेकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर ली जाती। सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर में सीट वृद्धि कमेटी की बैठक गन्ना कृषक पीजी कालेज ताखा शाहगंज के प्राचार्य डा. वीरेंद्र विक्रम यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में कालेजों मे 33 फीसदी सीटें बढ़ाने के लिए हरी झंडी दे दी। बैठक में डा. वीरेंद्र विक्रम यादव के अलावा डा. उदयभान यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें