फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगे पूरी नहीं हुई तो विवि के कर्मचारी करेंगे अंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की मांगे पूरी नहीं होने से कर्मचारी संघ और विश्वविद्यालय प्रशासन के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। कर्मचारी संघ मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को नौकरी पर रखने की मांग कर रहा है लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन उनकी मांगे मानने को तैयारी नहीं है। विश्वविद्यालय के अड़ियल रवैये के कारण कर्मचारी आंदोलन की रणनीति बना रहे हैं।
विज्ञापन

कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अमलदार यादव और महामंत्री डा. स्वतंत्र कुमार का कहना है कि नौ मृतक कर्मचारियों को के आश्रितों को अभी तक नौकरी नहीं मिली है। विश्वविद्यालय प्रशासन नौकरी देने में जानबूझ कर हीलाहवाली कर रही है। एक पखवारे पूर्व भी मांग को लेकर कर्मचारी धरना प्रदर्शन किए थे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कुछ मांगों को पूरा करके धरना खत्म करा दिया था। लंबित मांगों को पूरा करने के लिए आश्वासन दिया था लेकिन अभी तक हमारी मांगों को पूरा नहीं किया गया। विश्वविद्यालय प्रशासन को मांगों को पूरा करने के लिए पत्रक दिया गया है। यदि 31 जुलाई तक संघ की मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो कर्मचारी पहली अगस्त से आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इसकी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें