फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस सेवादल नगर इकाई ने किया ध्वज वंदन कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों ने रविवार को ध्वज वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया। प्रदेश अध्यक्ष डा. प्रमोद पांडेय के दिशा निर्देशन में आयोजित यह कार्यक्रम नगर के पालीटेक्निक चौराहे के पास स्थित कृषि भवन परिसर में किया गया। सेवादल के नगर अध्यक्ष सतीश यादव ने भारतीय ध्वज के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए सौहार्द की परंपरा को रेखांकित किया। उपस्थित लोगों ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान किया। श्री यादव ने कहा कि राष्ट्र धर्म सभी धर्मों से सर्वोपरि है। हमें राष्ट्र हित सहित राष्ट्रवासियों के सुखमय जीवन के लिए अपना तन, मन एवं धन लगाने में पीछे नहीं हटना चाहिए। इस अवसर पर पहल पुस्तकालय के संरक्षक दिनेश यादव, राज नारायण गौतम, विजय बहादुर गिरि, अखिलेश यादव, सौरभ यादव, सत्यम यादव, आनंद सिंह राम सिंगार मौर्य आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें