मुफ्तीगंज। स्थानीय ब्लाक के मुरारा गांव के ग्राम प्रधान सुनीता सरोज व ग्राम विकास अधिकारी प्रदीप श्रीवास्तव ने शनिवार को गांव में चल रहे वृद्धा, विधवा व विकलांग पेंशन, दिव्यांग पेंशन, अंत्योदय व पात्र गृहस्थी राशन कार्ड, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास, शौचालय आदि के लाभाथियों की जांच की। साथ ही ऐसे पात्र लाभार्थियों की सूची बनाई, जो उक्त योजना का लाभ पाने से वंचित हैं। साथ ही ग्रामीणों को एक अगस्त से 30 अगस्त तक चलने वाले स्वच्छता अभियान के बार में बताया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान सुनीता सरोज ने कहा कि हम लोगों को अपने गांव को बिल्कुल स्वच्छ रखना है। साथ ही हम लोगों को यह संकल्प लेना है कि हमारा गांव स्वच्छता के मामले में पूरे जिले में एक नंबर पर रहे। इसकी जिसकी जांच जिले की टीम द्वारा की जाएगी। टीम द्वारा ही नंबर दिया जाएगा।