डोभी। तहसीलदार श्रीप्रकाश गुप्त के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने शनिवार को डोभी ब्लाक के मनियारेपुर गांव में हो रहे अवैध निर्माण को ढ़हवा दिया। गांव के चंदन दुबे पुत्र आलोक ने शिकायत की थी कि ग्राम पंचायत के आरक्षित जमीन पर अवैध निर्माण कराया जा रहा है। इसे गंभीरता से लेते हुए राजस्व विभाग की टीम के साथ पहुंचे तहसीलदार श्रीप्रकाश गुप्त शनिवार को मौके पर पहुंचे। तहसीलदार द्वारा पहले अभिलेखों की जांच की गई। इसके बाद अवैध निर्माण को ढहवा दिया।