मुंगरा बादशाहपुर थाना परिसर में गुरुवार को बारिश के दौरान नाले का गंदा पानी घुसने से अफरातफरी मच गई। थाने के दिवार से सट कर पालिका द्धारा नाला बनाया गया है। जिसकी साफ-सफाई बराबर न होने से कूड़ा करकट तथा माटी से पट गया है। बारिश के चलते नाला ओवर फ्लो होकर नाले का पानी थाने में घुस गया। जो पालिका द्धारा कराएं गए साफ-सफाई तथा निर्माण कार्य की पोल खोलने के लिए काफी है। थाने का कार्यालय, रसोइयां घर, बैरक, आवास सहित पूरा थाना जलमग्न हो गया। इसके चलते अभिलेख भी पानी से भींग गए । थाने में पानी का जलभराव होने से फरियादियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शांति समिति की बैठक सहित कई बार नाले की साफ-सफाई के लिए चेयरमैन तथा ईओ का ध्यान आकृष्ट कराया गया था। किन्तु उस पर ध्यान नहीं दिया गया। जिसके चलते थाने में नाले का पानी भर जाता है।