फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीओ पंचायत को चेतावनी पत्र जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर/घनश्यामपुर । चतुर्थ राज्य वित्त के अन्तर्गत ग्रामपंचायतों को भेजी गयी धनराशि का उपभोग प्रमाणपत्र एवं कराए गये कार्यों का विवरण निर्धारित प्रारूप पर अब तक उपलब्ध नही कराए जाने पर बदलापुर के सहायक विकास अधिकारी पंचायत राम अवध को चेतावनी पत्र जारी किया है । यह चेतावनी पत्र जिला पंचायत राज अधिकारी ने जारी किया है। जिसमें चेताया है कि वित्तीय वर्ष 2017-18 के चतुर्थ राज्य वित्त के अन्तर्गत ग्रामपंचायतों में भेजी गयी धनराशि का उपभोग प्रमाणपत्र एवं कराए गये कार्यों का विवरण अभी तक उपलब्ध नहीं कराया गया है। जिसके कारण वित्तीय वर्ष 2018-19 की प्राप्त आवंटन की किश्त ग्रामपंचायतों को अवमुक्त किया जाना सम्भव नहीं हो पा रहा है । साथ ही एक सप्ताह के भीतर मांगी गई सूचना आप द्वारा कार्यालय को उपलब्ध नहीं कराई जाएगी तो आप के विरुद्ध कार्यवाही हेतु उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें