फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता तैयार, 27 को होगी वार्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मछलीशहर । नायब तहसीलदार न्यायालय का डेढ़ माह से चल रहा बहिष्कार समाप्त करने के लिए बुधवार को तहसीलदार के पहल पर अधिवक्ता वार्ता के लिए तैयार हो गए हैं। इसके लिए 27 जुलाई की तिथि निर्धारित की गई है।अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष दिनेश चंद्र सिंहा के नेतृत्व में 11 सदस्यीय अधिवक्ताओं का प्रतिनिधि मंडल तय तिथि को अधिकारियों से मिलकर हड़ताल समाप्त करने के लिए विचार विमर्श करेगा । नायब तहसीलदार के कोर्ट का चार जून से अधिवक्ता बहिष्कार किए हैं।जिससे न्यायिक कार्य ठप हो गया था।वादकारियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। तहसीलदार कौशलेश कुमार मिश्रा ने एक सप्ताह पूर्व अध्यक्ष को पत्र लिखकर वार्ता कर गतिरोध समाप्त करने की पहल की।तहसीलदार के पत्र को संज्ञान में लेते हुए आम सहमति से अध्यक्ष के नेतृत्व में वरिष्ठ अधिवक्ताओं के 11 सदस्यीय शिष्ट मंडल को वार्ता कर सदन को जानकारी देने के लिए नामित किया गया है। जिसमें अधिवक्ता केदार नाथ यादव,अशोक कुमार श्रीवास्तव, जगदंबा प्रसाद मिश्र,राम प्रताप सिंह,सुरेंद्र मणि शुक्ला,हरिनायक तिवारी,यज्ञनरायन सिंह,प्रेमचंद्र विश्वकर्मा,श्याम सुंदर यादव,इंदू प्रकाश सिंह हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें