टीडी कालेज में सोमवार को बीएससी बायो गु्प में दाखिला के लिए 170 छात्रों की काउंसलिंग कराई गई। पहले दिन 38 अंक पाने वाले छात्रों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था। इस मेरिट की सभी छात्रों की काउंसलिंग करा दी गई। 24 जुलाई को 37 अंक पाने वाली छात्राओं को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है। सामान्य वर्ग की काउंसलिंग पूरी होने के बाद ओबीसी और एससी के छात्रों की काउंसलिंग कराई जाएगी। बीएससी मैथ ग्रुप की काउंसलिंग के दूसरे 65 छात्रों की काउंसलिंग हुई। जब कि पहले दिन सौ छात्रों की काउंसलिंग कराई गई थी। बीकाम और एलएलबी के सामान्य वर्ग की काउंसलिंग कराई गई। एलएलबी में सामान्य वर्ग की सीटें पहले दिन ही फूल हो गई। प्राचार्य डा. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि हर विषय में मेरिट के हिसाब से काउंसलिग कराई जा रही है।