फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीडी ला कालेज में 20 में पास हुए थे एलएलएम के तीन छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
टीडी लॉ कॉलेज में एलएलएम के छात्रों की कापियां जांचने में बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। सत्र 2017-18 की एलएलएम प्रथम सेमेस्टर में 20 छात्रों का दाखिला हुआ था। 19 छात्र सेमेस्टर परीक्षा में शामिल हुए थे। एक छात्र अनुपस्थित था। रिजल्ट घोषित हुआ को केवल तीन छात्र पास हुए थे। 16 छात्र फेल हो गए थे। राज्यपाल के निर्देश पर जब कापियों की रीचेकिंग कराई गई तो 16 फेल छात्रों में से 14 छात्र और पास घोषित किए गए। इस प्रकार कुल 17 छात्र परीक्षा में पास हो गए। जबकि पहले केवल तीन छात्र ही पास हुए थे। छात्रों ने आरोप लगाया था कि कापी जांचने में जानबूझ कर अनियमितता बरती गई थी। मामले की जांच की जानी चाहिए।
विज्ञापन

रिजल्ट घोषित होने के बाद जब 16 छात्र फेल घोषित कर दिए गए तो छात्रों में हड़कंप मच गया। एलएलएम के छात्र शिव गिरी के नेतृत्व में छात्रों ने इसकी शिकायत राज्यपाल और उप मुख्यमंत्री से की थी। छात्रों ने उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए राज्यपाल से कापियों का फिर से मूल्यांकन कराने की मांग की थी। राज्यपाल ने कापियों का फिर से मूल्यांकन कराने का आदेश दिया था। कापियों की रीचेकिंग हुई तो 14 छात्र और पास हो गए। कुल मिलाकर 19 छात्रों में से 17 छत्र पास घोषित हुए हैं। जबकि पहली बार हुए मूल्यांकन में केवल तीन छात्र ही पास हुए थे। छात्र शिवि गिरी गोस्वामी का कहना है कि एलएलएम के छात्रों ने मूल्यांकन में गड़बड़ी का मुद्दा उठाया था और दोबारा कॉपियों के जांच की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें