जौनपुर। श्रावस मास महीने में जलाभिषेक करने वालों की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा की कार्ययोजना तैयार कर ली है। कांवरियों के आवागमन के मार्गों, पड़ाव, पूजा स्थलों, शिव मंदिरों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर चौकसी रखी जाएगी। जगह-जगह पुलिस की तैनाती होगी और छह प्रमुख शिवालयों में 13 स्थलों पर 26 मजिस्ट्रेटों की तैनाती दो पालियों में की गई है।
कलेक्ट्रेट में रविवार को सुरक्षा संबंधी बैठक में कार्ययोजना तैयार की गई। जिला मजिस्ट्रेट अरविंद मलप्पा बंगारी ने कहा कि श्रावण मास 28 जुलाई से शुरू हो रहा है। उसके बाद महीने भर श्रद्धालु गंगा घाटों, नदियों तथा सरोवरों में स्नान करके जल लेकर शिवालयों में जलाभिषेक करने जाते हैं। सोमवार को सबसे ज्यादा भीड़ होती है। अबकी 30 जुलाई छह,13, 20 व 27 अगस्त को कुल पांच सोमवार पड़ रहे हैं। इन तिथियों पर चौकसी जरूरीा है। छोटी सी घटना सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ सकती है। आतंकवादी, उग्रवादी, कट्टरपंथी माहौल खराब कर सकते हैं। ऐसे में चौकसी जरूरी है। बैठक में मजिस्ट्रेटों की तैनाती की योजना बनाई गई।
त्रिलोचन महादेव मंदिर जलालपुर सेक्टर-एक प्रथम पाली में शशिकांत श्रीवास्तव, द्वितीय पाली में संजय कुमार यादव खंड शिक्षा अधिकारी मुफ्तीगंज, सेक्टर दो में खंड शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार यादव , खंड विकास अधिकारी जलालपुर देवेन्द्र प्रताप सिंह , सेक्टर तीन में खंड विकास अधिकारी केराकत राजीव कुमार शर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी केराकत राजेश कुमार यादव, गौरीशंकर महादेव मंदिर सुजानगंज में सेक्टर एक में जयेश कुमार सिंह खंड विकास अधिकारी सुजानगंज, सुरेंद्र कुमार पटेल खंड शिक्षा अधिकारी मुंगराबादशाहपुर, सेक्टर दो में शैलपति यादव खंड शिक्षा अधिकारी मछलीशहर, रमा पांडेय खंड शिक्षा अधिकारी सुजानगंज, सेक्टर तीन में बसंत शुक्ला खंड शिक्षा अधिकारी महराजगंज, सतीश चंद्र पांडेय खंड विकास अधिकारी महराजगंज, मैहर देवी मंदिर थाना कोतवाली जौनपुर सेक्टर एक में संजय कुमार मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य, राजीव कुमार यादव खंड शिक्षा अधिकारी सिकरारा, सेक्टर दो में मांधाता प्रताप सिंह नायब तहसीलदार सदर, राजेंद्र प्रसाद यादव जिला युवा कल्याण अधिकारी, शीतला देवी मंदिर चैकिया सेक्टर एक में रामजनम यादव सीडीपीओ करंजाकला, भैयालाल सीडीपीओ सिकरारा, सेक्टर दो में अजय कुमार पीओ नेडा, सुनील कुमार सिंह खंड शिक्षा अधिकारी करंजाकला, सेक्टर तीन में विनोद कुमार यादव भूमि संरक्षण अधिकारी द्वितीय, ओकार सिंह भूमि संरक्षण अधि प्रथम, दियावां महादेव मंदिर मछलीशहर में संतोष कुमार शुक्ला नायब तहसीलदार मछलीशहर, जवाहरलाल खशिअ बरसठी, साईनाथ मंदिर बक्शा में रामसुन्दर भारतीय खविअ बक्शा, मनोज कुमार यादव खशिअ मड़ियाहूं को तैनात किया गया है। इनका पर्यवेक्षण में संबंधित क्षेत्र के एसडीएम करेंगे। अपर जिला मजिस्ट्रेट आरपी मिश्र को व्यवस्था प्रभारी बनाया गया है।