फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। भारतीय किसान यूनियन अवध गुट के किसानों ने दस सूत्रीय मांगों को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। किसानों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आरपी सिंह ने कहा कि प्रशासन को सभी ब्लाकों पर गोष्ठी करके उन्नति खेती के बारे में किसानों को जानकारी देनी चाहिए। लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा है। उन्होंने पात्र गृहस्थी में जिन परिवार के सदस्यों का नाम छूट गया है उनका नाम सूची में दर्ज करने, प्रधानमंत्री आवास योजना में भ्रष्टाचार की जांच कराए जाने, मड़ियाहूं तहसील के कादीपुर में बंद शीत गृह को चालू कराने, अस्पतालों में मरीजों को दवा देने और नहरों में पानी छोड़ने की मांग की। इस मौके पर विनोद मौर्य, मनोज तिवारी, प्रदीप गौतम, पारस निषाद, रामआसरे पटेल, सीमा पाठक, शर्मिला पटेल, शरद चंद्र तिवारी, भानु सिंह, शिवशंकर यादव, शिव प्रताप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें