फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूलन सेना ने सौंपा मजिस्ट्रेट को ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
फूलन सेना ने सौंपा मजिस्ट्रेट को ज्ञापन
विज्ञापन

जौनपुर। अपनी मांगों को लेकर फूलन सेना के कार्यकर्ताओं ने गुरूवार को एक दिवसीय भूख हड़ताल कर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा और चेतावनी दी कि अगर मांगें नहीं मानी गई तो 16 अगस्त को शाहगंज तहसील प्रांगण में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

अध्यक्ष साहनी वीरेंद्र निषाद ने कहा कि सरतहां के बसौली गांव निवासी श्रीराम बिंद की हुई हत्या में एफआईआर दर्ज नहीं किया गया है। मृतक परिवार को मुआवजा, पेंशन, आवास दिए जाने की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि इस मामले में न्याय नहीं मिल रहा है। हुसेनाबाद में अर्चना चौधरी की बैनामाशुदा जमीन पर कब्जा करने का मामला भी उठाया। गोपाल निषाद ने कहा कि दो-दो सांसद जाकर मृतक श्रीराम बिंद की हत्या के मामले में कार्रवाई करने का निर्देश एसओ को दिए लेकिन एफआईआर तक दर्ज नहीं हुआ। इस मौके पर डा. संजीवन बिंद, कमलेश प्रजापति, हरिराम, नथुनी व्यास, आरके कश्यप, डा. रामकृपाल निषाद, बृजेश यादव, रमाकांत बिंद, रामसबद बिंद, अखिलेश, सत्येंद्र आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता बाबू लाल बिंद व संचालन अशोक पासवान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें