फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक न भेजने पर दस कालेजों का रोका रिजल्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध दस बीएड कालेजों द्वारा प्रायोगिकी परीक्षा का अंक नहीं भेजे जाने के कारण विश्वविद्यालय प्रशासन ने उनका रिजल्ट रोक दिया है। जानकारी के बाद भी कालेजों ने प्रायोगिक परीक्षा कराने के बाद सीडी विश्वविद्यालय को नहीं भेजा। कालेज संचालक बिना प्रायोगिकी परीक्षा कराए ही रिजल्ट के लिए विश्वविद्यालय का चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

बीएड सत्र 2016-18 की सेमेस्टर परीक्षा हो चुकी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस बार प्रायोगिकी परीक्षा की सीडी तैयार कराने का निर्देश था। कालेजों को निर्देश दिया गया था कि प्रायोगिकी परीक्षा की कापी के साथ वीडियो रिकार्डिंग कराकर भेजना है। सूचना के बाद भी दस बीएड कालेजों ने न तो प्रायोगिकी की परीक्षा कराई और न ही छात्रों की सीडी विश्वविद्यालय प्रशासन को भेजा। 270 बीएड कालेजों में से 260 ने प्रायोगिकी कराने के बाद सीडी तैयार कर विश्वविद्यालय को भेज दिया था। दस कालेजों ने प्रायोगिकी की सीडी विश्वविद्यालय को नहीं उपलब्ध कराया है। जिसके कारण उनका रिजल्ट रोक दिया गया है। विश्वविद्यालय इन कालेजों के खिलाफ कार्रवाई करने की योजना बना रहा है। प्रायोगिकी परीक्षा कराने और सीडी भेजने के बाद ही दस दस बीएड कालेजों का रिजल्ट घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें