फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग की शासन से की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शाहगंज। नगर पालिका परिषद की चेयरमैन गीता जायसवाल ने लोक निर्माण विभाग द्वारा नाली के निर्माण में की जा रही लापरवाही की शिकायत बुधवार को उच्चाधिकारियों से करने के साथ शासन से की। इस मामले में मुख्यमंत्री को भी पत्र भेजा है। पत्र में कहा है कि नाली का निर्माण नहीं होने से बारिश में घरों से निकला गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इससे लोगों को समस्याएं हो रही है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री शिकायत प्रकोष्ठ, मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी (भू-राजस्व), चीफ इंजीनियर लोक निर्माण विभाग, प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग, निदेशक स्थानीय निकाय आदि अधिकारियों को भेजे पत्र के जरिए चेयरमैन गीता जायसवाल ने बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क निर्माण के बाद नालियों का निर्माण रोक दिया है। जिसकी शिकायत कई बार की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पहली बारिश में ही नालियों के न होने से लोगों के घरों व दुकानों में गंदा पानी पहुंच गया। चेयरमैन ने कहा विभाग द्वारा 12 मीटर से अतिक्रमण हटाकर सड़क, नाली और पटरी का निर्माण कराना था, जिस पर नागरिकों ने स्वयं अतिक्रमण हटाया, बावजूद इसके लोक निर्माण विभाग ने न तो नाली का निर्माण किया और न ही पटरी बनाई। जिसके चलते पालिका की पेयजल आपूर्ति की पाइप लाइन का काम भी रुका हुआ है। सड़क निर्माण के चलते हुई तोड़फोड़ में पुरानी पाइप लाइन टूटने से लोगों के घरों में गंदा पानी पहुंच रहा है। उन्होंने मांग किया कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश देकर त्वरित नाली निर्माण व पटरी बनाने का काम शुरू कराया जाए, जिससे पालिका की सफाई, पेयजल आपूर्ति व जल निकासी की व्यवस्था सुचारु रूप से चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें