फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों, होटलों में करा रहे बाल श्रम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सिरकोनी। जब उम्र पढ़ाई की हो और उस समय बच्चे पर जिम्मेदारियों का बोझ लाद दिया जाए तो ऐसे बहुत से बच्चे शिक्षा दीक्षा प्राप्त करने से वंचित रह जाते हैं। जिले में ऐसे कई छोटी और बड़ी दुकानों और होटलों में कम उम्र के बच्चों को काम करते देखा जा सकता है। जबकि शासन इस मामले में सख्त निर्देश दे चुकी है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहना चाहिए। इसके लिए शिक्षा व श्रम विभाग द्वारा प्रयास भी किया जाता है। हर साल ड्रॉप आउट बच्चों को चिह्नित कर उनका दाखिला स्कूलों में कराया जाता है। इसके बावजूद भी कई दुकानों, होटलों और प्रतिष्ठानों में कम उम्र के बच्चों श्रम कराया जाता है। चाय की दुकानों में लगे ऐसे बच्चे अक्सर हाथ में केतली लिए हुए ग्राहकों तक चाय पहुंचाने का काम करते हैं। क्षेत्र के सिरकोनी, राजेपुर, कबूलपुर, बकराबाद में कम उम्र के बच्चे काम कर रहे हैं। लेकिन इस बावत श्रम विभाग चुप बैठा हुआ है। श्रम विभाग के जिम्मेदारों का कहना है कि किसी भी प्रतिष्ठान व दुकान पर नाबालिग बच्चों से काम नहीं लिया जा सकता है। यह गैरकानूनी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें