फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रो पदार्थों के मूल्य पर अंकुश लगाने में विफल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य अरुण कुमार सिंह मुन्ना ने कहा कि देश का विकास दिशा विहीन हो चुका है। सरकार पेट्रोलियम पदार्थों के कीमतों पर अंकुश लगाने में विफल साबित हो रही है। बंग्लादेश, पाकिस्तान और मलेशिया समेत अन्य देशों में डीजल और पेट्रोल काफी सस्ता है। जबकि हमारे देश में इसकी कीमतें बेतहाशा बढ़ रही है। किसान सूखे की जलालत झेल रहे हैं। सरकार के पास किसानों की मदद करने के लिए कोई विकल्प नहीं है। सरकार को चाहिए कि प्रदेश को सूखाग्रस्त घोषित कर दे। वह मंगलवार को शहर के एक होटल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन में जो काम हुए थे। उसी पर अपना लेबल लगाकर सरकार पीठ थपथपा रही है। अयोध्या में राम मंदिर बनाने की रूप रेखा तो कांग्रेस ने ही तय कर दिया था। आज भाजपा उसका श्रेय लेने के लिए रणनीति तैयार कर रही है। कांग्रेस ने सबसे पहले महिलाओं को अधिकार दिया था। भाजपा को जनतंत्र की मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। देश को विखंडित करने की नीयत से काम करना गलत है। सरकार की गलत नीतियों के कारण महंगाई चरम पर है। जिससे जनता अपने को ठगा महसूस कर रही है। जिले के संगठन के चुनाव पर उन्होंने कहा कि चुनाव हो चुका है। केवल उसकी घोषणा करना शेष है। इस दौरान डा. राकेश उपाध्याय, छोटेलाल यादव, डा. इंद्रसेन श्रीवास्तव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें