सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर कस्बा स्थित न्यूशक्ति कालेज में यातायात तथा आपराधिक कृत्यों से बचाव विषयक संगोष्ठी आयोजित हुआ। गोष्ठी में एसओ अनिल कुमार सिंह ने यातायात नियमों के महत्व को विस्तार से छात्र छात्राओं को जानकारी दी। कहा कि गति पर नियंत्रण करके जीवन सुरक्षित कर सकते हैं। सुरक्षा के लिए हेलमेट लगाकर वाहन चलाना चाहिए। कहा कि छात्राएं अपनी फोटो फेसबुक तथा वाट्सएप पर न डाले, किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए जातिगत या धर्म के नाम पर कोई टिप्पणी न करे, किसी को फोन पर अपना पिनकोड तथा एटीएम के जरुरी नंबर या कोड न बताएं, छात्राएं अगर किसी बदमाश को देखें तो तुरंत 1090 पर पुलिस को सूचना दें। उनका नाम गोपनीय रखा जाता है। चक्का जाम सरीखे किसी भी गैरकानूनी कार्यों में छात्रों को हिस्सा नहीं लेना चाहिए। संस्था के डायरेक्टर राजन सिंह ने आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया।