फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान डाकघर में सीएसआई का हुआ उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। प्रधान डाकघर में मंगलवार को कोर सिस्टम इंटीग्रेटर (सीएसआई) का उद्घाटन पोस्ट मास्टर जनरल वाराणसी परिक्षेत्र प्रणव कुमार ने किया। इस मौके पर आधार नामांकन एवं अद्यतनीकरण केंद्र का उद्घाटन भी किया गया। पोस्ट मास्टर जनरल प्रणव कुमार नेकहा कि सीएसआई सेवा शुरू हो जाने से डाक विभाग द्वारा अपने ग्राहकों को बेहतर और त्वरित सेवा दे सकेगा। लोगों को आधार कार्ड बनवाने के लिए भागदौड़ नहीं करना पड़ेगा। प्रधान डाकघर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को प्रेरित किया। अधीक्षक गौरीशंकर सिंह, अधीक्षक वाराणसी पश्चिम मंडल प्रभाकर त्रिपाठी, सहायक अधीक्षक संकठा प्रसाद राय, विवेकानंद सिंह, निरीक्षक विपिन यादव, एपी गोस्वामी, श्रीकांत पाल, सीएसआई टीम के कुलभूषण तिवारी, राहुल कुमार वर्मा, विनोद कुमार, अनुपम कुमार मिश्र, सिस्टम मैनेजर शुभम नागवंशी, कपिल कुमार गुप्त, मो. सलीम, दिनेश द्विवेदी, सतीश सिंह, रामशिरोमणि, सुशील वर्मा, ऋषिकेश चौहान, हरिशंकर यादव, श्रीप्रकाश गुप्त, आरके मिश्र, आदि मौजूद थे। गौरीशंकर सिंह आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें