फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा कौशल जागरूकता को निकाली रैली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
करंजाकला। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिद्दीकपुर के प्रधानाचार्य शिवबालक राम वर्मा ने कहा कि कौशल प्रतियोगिता युवाओं को हुनरमंद व आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा देती है। विश्व युवा कौशल दिवस का उद्देश्य तभी पूरा होगा जब हम कुछ सीखकर आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे। वह रविवार को कालेज परिसर में युवा दिवस समारोह में बोल रहे थे। कौशल प्रतियोगिता में राज्य में दूसरा स्थान पाने पर अभिषेक कुमार समेत 34 छात्रों को सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में द्विवतीय स्थान प्राप्त कर अभिषेक कुमार यादव ने पूरे जनपद का नाम रोशन किया है। छात्रों को अपने हुनर पर विश्वास करना चाहिए। जिससे वह देश में किसी भी कोने पर रह कर अपने जीवन का लक्ष्य पूरा कर सकतें है। सभी ट्रेडों में प्रथम स्थान व नौकरी पाने वाले कुल 34 छात्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अभिषेक कुमार यादव को शासन द्वारा भेजे गए 10 हजार रुपये का चेक प्रधानाचार्य द्वारा दिया गया। सम्मानित होने वाले छात्रों में प्रेम कुमारी, विनोद यादव, सुधानंद, राजेष, छेदीलाल, श्याम बहादुर, सुनील, प्रवीण, अंजली, रिंकू, संदीप, विनोद, विरेन्द्र, सोनू, शुभम, आनन्द, सूरज, राजेष, प्रदीप, उत्तम, अमित, सीमा, पंकज, ज्योति, अनुराधा, अंकिता, रेशमा, उमाकान्त, गौतम आदि थे। इस मौके पर बीबी सिंह, एमएम जमा, अतुल श्रीवास्तव, कर्मचारी संघ अध्यक्ष सभाजीत यादव, हरिश्चंद, सुनील कुशवाहा, विश्राम, एनके सिंह, पीएन यादव, चंद्रेश कुमार, जयप्रकाश, पूनम वर्मा, आफताब अहमद, राजीव कुमार, सुनील गुप्ता, पीसी यादव, राम लखन, फरहत रजा, अखिलेश सिंह, शाशिकांत और हेमराज गौतम आदि उपस्थिति रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जागरूकता को रैली निकाली
सुजानगंज। क्षेत्र के सखवट प्रेमकपुरा में जनकल्याण सेवा समिति द्वारा युवा कौशल विकास के प्रति जागरूक करने के लिए रैली निकाली गई। केन्द्र प्रबंधक रजनीश द्विवेदी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में प्रदेश सरकार के कौशल विकास योजना के बारे में छात्रों को जानकारी दी गई। प्रबंधक ने कहा कि प्रदेश सरकार ने यूपी कौशल विकास मिशन युवक, युवतियों के लिए इस योजना का गठन किया है। इस योजना का उद्देश्य नौजवान को रोजगार के लिए प्रशिक्षण प्रदान कराना है। ताकि वे प्रशिक्षित होकर अपने पैरों पर खड़े हो कर आत्म निर्भर हो सके। रैली को सफल बनाने में शैलेश तिवारी, पवन मिश्र, जितेन्द्र यादव, रवि पाण्डेय,दिनेश उपाध्याय,संतोष पटेल ने सहयोग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें