मडियाहूं(जौनपुर)। सरदार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आरसी पटेल के निर्देश पर सरकार के खिलाफ ज्ञापन राष्ट्रपति को भेजा गया। प्रदेश उपाध्यक्ष देवानंद पटेल की अगुवाई में उपजिलाधिकारी मोती लाल यादव को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि सचिवालय के निजी सचिव द्वारा संवैधानिक अधिकार की आजादी पर आघात किया जा रहा है। जबकि इन्होंने अपने हक की आवाज बुलंद करते हुए सोशल मीडिया के जरिए योगी सरकार पर जातिवाद व गोरखपुर असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती के मामले में प्रदेश सरकार पर टिप्पणी की थी। ओबीसी, एससी, एसटी के साथ भेदभाव हो रहा है। अगर सरकार अपनी दमनकारी व भेद भाव की नीति नहीं छोड़ी तो इस नीति के खिलाफ सरदार सेना सड़क पर उतरेगी। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सभाजीत पटेल, सुधाकर पटेल, विमल पटेल, प्रभात पटेल आदि मौजूद रहे।