फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहलवानों का ट्रायल 22 जुलाई को

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। ओलंपिक मेडलिस्ट व विश्व चैंपियन पहलवान के लिए सद्गुरु सरकार बाबा सोहन दास लिलाटवीर आंजनेय पंचमुख महावीर हनुमान कुश्ती एकेडमी पर 22 जुलाई को पहलवानों का चयन किया जाएगा। जिसमें कुशल एनआईएस कोच द्वारा फिजिकल टेस्ट लिया जाएगा। इस आशय की जानकारी देते हुए राष्ट्रीय पहलवान लालजी यादव ने बताया कि चयन प्रक्रिया 22 जुलाई को सुबह 9 बजे धर्मापुर क्षेत्र के भूलेमऊ गांव में स्थित कुश्ती स्थल पर होगा। श्री यादव ने बताया कि एकेडमी में दी जाने वाली सुविधाओं में आवास, शुद्ध व पौष्टिक खान-पान, शिक्षण व प्रशिक्षण, एनआईएस कोच द्वारा प्रशिक्षण, शिक्षक द्वारा ट्यूशन, अखाड़ा व रेसलिंग हाल व मैट, कण्डीशिनिंग मशीन व डमी व खेल के अन्य उपकरण की व्यवथाएं हैं। एकेडमी का उद्देश्य ओलंपिक मेडलिस्ट व विश्व चैंपियन पहलवान तैयार करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें