फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडपंप में सबमर्सिबल लगाया तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बरसठी। विकास खंड के किसी भी गांव में पीने के पानी के लिए लगे सरकारी हैंडपंपों में सबमर्सिबल डालकर पानी निकाला तो अब खैर नहीं होगी। सबमर्सिबल के सहारे पानी निकालने वाले के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हो सकती है। शुक्रवार को खंड विकास अधिकारी बरसठी ने एक पत्र जारी करते हुए सभी ग्राम पंचायत, सचिव एव प्रधानों को आदेश दिया है कि सरकारी हैंडपंप में किसी भी कीमत पर सबमर्सिबल पंप नहीं डाला जा सकता। ऐसा होने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। बरसठी बीडीओ रामदरश चौधरी ने सरकारी हैंडपंप की लगातार खराबी और रिबोर की शिकायत को ध्यान में रखते हुए कहा है कि ज्यादातर हैंडपंप में सबमर्सिबल लगे होने के कारण खराब हो रहे। हैंडपंप पानी पीने की दृष्टि के हिसाब से बनाया गया है। लेकिन अब अधिकतर लोग इसका इस्तेमाल सबमर्सिबल के रूप में कर रहे हैं। जिसके कारण मानक के हिसाब से पाईप आदि नहीं लगा होता और हैंडपंप जल्दी खराब हो रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें