जौनपुर। स्कूल चलो अभियान रैली को संबोधित करते हुए सद्भावना क्लब के अध्यक्ष डा. अलमदार नजर ने कहा कि सर्व शिक्षा अभियान अभियान की शुरूआत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने प्राथमिक शिक्षा के सार्वभौमिकता को प्राप्त करने के लिए किया था। इसका उद्देश्य समग्र समाज का उत्थान करना था। वह गुरुवार को ऋषिकुल एकेडमी धरनीधरपुर में बोल रहे थे। स्कूल चलो अभियान रैली का आयोजन सद्भावना क्लब द्वारा किया गया। जिसमें करीब 1500 बच्चों ने हाथ में बैनर पोस्टर लेकर करीब 5 किमी तक भ्रमण किया। मीरपुर, नूरखां कुंआ, धरनीधरपुर, साजिदपुर, ईशापुर, रसूलाबाद, भंडारी स्टेशन होते हुए ऋषिकुल एकेडमी पर पहुंचकर रैली का समापन हुआ। रैली में शिक्षा का महत्व बताया गया तथा बच्चों को स्कूल भेजने के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान सचिव श्रवण साहू, चंद्रशेखर साहू, एमएस बैंकर, प्रबंधक ऋषिकेश दूबे, असगर मेंहदी, गणेश साहू, नागेंद्र यादव, मो. अब्बास, शारदा प्रसाद जायसवाल आदि उपस्थित रहे।